Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं किसान: श्री बघेल  

आस्ता में आलू के लिए कोल्ड स्टोरेज और टाउ प्रोसेसिंग प्लांट लगेगा

27 जून 2022, रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं किसान: श्री बघेल – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जशपुर विधानसभा क्षेत्र के मनोरा विकासखण्ड के ग्राम आस्ता में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा लोगों की आय में वृद्धि के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, इनका अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि 65 प्रकार की लघु वनोपजों की खरीदी की जा रही हैं और इनमें वैल्यू एडिशन भी किया जा रहा है। उन्होंने गौठानों में संचालित विभिन्न आर्थिक गतिविधियों का उल्लेख करते हुए कहा कि गौठानों में आय मूलक नई-नई गतिविधियां प्रारंभ की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आस्ता में आलू के लिए कोल्ड स्टोरेज, टाउ के लिए प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना की जाएगी।

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जीवन में आ रहे  बदलाव की जानकारी दी। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा  चलाईं जा रहीं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का असर अब दूरस्थ  अंचल और धरातल पर भी दिखने लगा है। आज जशपुर जिले के विकाशखण्ड मनोरा अंतर्गत ग्राम आस्ता में यह नजारा देखने को मिला। जब कई हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री को अपनी सफलता की कहानी खुद सुनाई। भेंट मुलाकात अभियान के अंतर्गत यहां ग्राम आस्ता में टेम्पो के किसान देवनंदन ने बताया कि उनका 17 एकड़ जमीन है। जिससे 144 क्विंटल धान बेचा।

इसी तरह किसान राजेश मिज ने बताया कि उनका 8 एकड़ जमीन है। किसान  न्याय योजना के तहत 1 लाख 5 हजार मिला, जिससे मोटर सायकिल खरीदा। बहु के लिए साड़ी खरीदा। योजना बहुत अच्छी है, जीवन बदलने वाला।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

ग्राम सोगड़ा के शिवकुमार राम ने बताया कि मुझे 2 एकड़ वन अधिकार पट्टा मिला है। एक एकड़ में मछली पालन और बाकी मे खेती कर रहा हूँ। अपना जीवन अच्छे से चला रहे हैं। महिला समूह की सदस्य कौशलिया भगत ने बताया कि  गोठान से संचालित योजनाओं से जुड़कर खुद के लिए अब स्कूटी खरीद ली हूँ।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

 मुख्यमंत्री से बात करते हुए भूमिहीन श्रमिक पुनिया बाई ने कहा की राजीव गांधी भूमिहीन ग्रामीण कृषि मजदूर योजना की किश्त मिल गई हैं। मुख्यमंत्री ने सभी से कहा कि अब साल में 7 हजार मिलेगा। सभी भूमिहीन पंजीयन कराए और योजना का लाभ उठाएं.

महत्वपूर्ण खबर: केंद्रीय उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मद्रास फर्टिलाइजर्स का दौरा किया