राज्य कृषि समाचार (State News)

फसल क्षति की शिकायत 72 घंटे में दर्ज कराएं किसान, टोल फ्री नंबर 14447 पर करें संपर्क  

30 जनवरी 2026, भोपाल: फसल क्षति की शिकायत 72 घंटे में दर्ज कराएं किसान, टोल फ्री नंबर 14447 पर करें संपर्क – मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के उप संचालक कृषि से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के समस्त किसान भाइयों को सूचित किया गया है कि जिन किसानों की फसलें हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा जैसे अतिवृष्टि एवं ओलावृष्टि से प्रभावित हुई हैं, वे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत निर्धारित समय-सीमा में अपनी शिकायत अवश्य दर्ज कराएं।

कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि फसल नुकसान की सूचना घटना के 72 घंटे के भीतर इफको-टोकियो फसल बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 14447 पर दर्ज कराना अनिवार्य है। निर्धारित समय के बाद की गई शिकायतों पर बीमा दावा मान्य नहीं किया जाएगा।

शिकायत दर्ज करते समय ये दस्तावेज रखें तैयार

किसानों को शिकायत दर्ज करते समय निम्न आवश्यक जानकारी अपने पास रखनी होगी-
1. फसल बीमा पॉलिसी नंबर
2. किसान का आधार कार्ड
3. खेत का सर्वे नंबर
4. किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) खाता नंबर
कृषि विभाग ने बताया कि समय पर शिकायत दर्ज होने से फसल क्षति का सही आकलन किया जा सकेगा और पात्र किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत नियमानुसार बीमा लाभ प्रदान किया जा सकेगा।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements