Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ट्रैक्टरों की यथा समय पर मरम्मत और देखरेख करें किसान

12 नवम्बर 2022, देपालपुर(शैलेष ठाकुर, देपालपुर): ट्रैक्टरों की यथा समय पर मरम्मत और देखरेख करें किसान – इन दिनों किसान रबी फसल की तैयारियों में व्यस्त हैं।  कहीं गेहूं की बुवाई हो चुकी है, तो कहीं तैयारियां चल रही हैं। आजकल अधिकांश कृषि कार्य ट्रैक्टर से किए जाते हैं। ट्रैक्टर का अधिक उपयोग होने से प्रायः उसकी मरम्मत और देखरेख नहीं हो पाती है, जिससे कृषि कार्य में बाधा और दुर्घटना का अंदेशा रहता है। ऐसा ही एक मामला ग्राम बिरगोदा का सामने आया जहाँ ट्रैक्टर के टॉपलिंक के थ्रेड स्लिप होने से ट्रैक्टर पलट गया। अतः किसानों को सलाह है कि ट्रैक्टरों की समय-समय पर मरम्मत और देखरेख अवश्य करें।

बिरगोदा के किसान श्री रवि परिहार का ट्रैक्टर गत दिनों टॉपलिंक के थ्रेड स्लीप होने के कारण पलट गया और दांते टायर में घुस गए , जिससे दोनों   टायर एक साथ  फट गए। कोई जनहानि तो नही हुई, लेकिन बड़ा आर्थिक नुकसान अवश्य हो गया। यदि ट्रैक्टर की यथा समय मरम्मत या निगरानी की जाती तो ,यह हादसा नहीं होता।

 किसानों से अनुरोध है कि ट्रैक्टर की समय -समय पर मरम्मत और देखरेख  करते रहें , ख़ास  तौर से टापलिंक व लोवर लिंक की पिन, गुल्ली की पिन आदि चेक करते रहें, ताकि फिर कोई ऐसी दुर्घटना न हो। सावधानी में ही सुरक्षा है। इसलिए  खेती की तमाम व्यस्तताओं के बीच ट्रैक्टर में आवश्यक सुधार और उपकरण बदलने का कार्य प्राथमिकता से करें और निगरानी भी करते रहें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (11 नवम्बर 2022 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )