राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान के किसानों! नैनो यूरिया का उपयोग कीजिए, मिलेगा सरकार की तरफ से अनुदान

10 मई 2025, भोपाल: राजस्थान के किसानों! नैनो यूरिया का उपयोग कीजिए, मिलेगा सरकार की तरफ से अनुदान – राजस्थान की सरकार ने अपने राज्य के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना का संचालन शुरू किया है और इस योजना के तहत किसानों को प्रति हैक्टेयर दो हजार रुपए का अनुदान मिलेगा। हालांकि शर्त यह है कि किसानों को यूरिया के विकल्प के तौर पर नैनो यूरिया का उपयोग करना होगा।

Advertisement1
Advertisement

राजस्थान सरकार की इस योजना के अंतर्गत किसानों को प्रति हेक्टेयर 2000 रुपए का अनुदान दिया जाएगा। इस अनुदान की पात्रता सिर्फ उन्हीं किसानों को होगी जो अपने खेत में यूरिया के विकल्प के तौर पर नैनो यूरिया का छिड़काव करेंगे।

क्या है  योजना

सरकार द्वारा शुरू की गई इस नई योजना के तहत किसानों के खेतों पर छिड़काव कराया जाएगा। प्रति हैक्टेयर सवा लीटर नैनो यूरिया का छिड़काव होगा। क्लस्टर चयन के बाद राज किसान साथी पोर्टल पर किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद किसान क्रय-विक्रय सहकारी समिति व ग्राम सेवा सहकारी समिति या पंजीकृत विक्रेता से नैनो यूरिया खरीद सकेंगे। नैनो यूरिया का छिड़काव नमो ड्रोन दीदी योजना एवं कस्टम हायरिंग सेंटर पर उपलब्ध ड्रोन से किया जा सकेगा। यूरिया छिड़काव पहले स्वयं किसान द्वारा पैसे खर्च कर कराया जाएगा। इसके बाद संबंधित सहायक कृषि अधिकारी व पर्यवेक्षक द्वारा राज किसान भौतिक सत्यापन ऐप के माध्यम से कृषि विस्तार के संयुक्त निदेशक को भिजवाई जाएगी। जिसके आधार पर संबंधित किसानों को प्रति हैक्टेयर 2 हजार रुपए की लागत में शत प्रतिशत अनुदान किसानों के खाते में जमा हो सकेगा। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विभाग की ओर से फसल में ड्रोन से नैनो यूरिया का छिड़काव कराया जाएगा। इसके लिए क्लस्टर बनाए जाएंगे। एक क्लस्टर न्यूनतम 10 हेक्टेयर का होगा। किसानों को 2 हजार रुपए प्रति हैक्टेयर अनुदान मिलेगा।

Advertisements
Advertisement3
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement8
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement