राज्य कृषि समाचार (State News)

76 सहकारी संस्थाओं के किसानों को भी जीरो प्रतिशत ब्याज पर मिलेगा ऋण

20 मई 2025, ग्वालियर: 76 सहकारी संस्थाओं के किसानों को भी जीरो प्रतिशत ब्याज पर मिलेगा ऋण –  ग्वालियर के जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक से संबद्ध 76 प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं से जुड़े किसानों को भी अब शून्य प्रतिशत ब्याज दर (बिना ब्याज) पर खेती-किसानी के लिये ऋण मिल सकेगा। सहकारी बैंक की वित्तीय स्थिति ठीक न होने की वजह से पिछले 5 – 6 सालों से इन संस्थाओं से जुड़े किसान इस ऋण से वंचित थे।

 राज्य शासन ने ग्वालियर सहकारी बैंक की वित्तीय स्थिति मजबूत करने के लिये 50 करोड़ रूपए की अंश पूँजी उपलब्ध कराई है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को इन संस्थाओं से जुड़े किसानों को बिना ब्याज के ऋण वितरण के संबंध में जानकारी दें और अधिकाधिक किसानों को लाभान्वित कराने की कार्ययोजना बनाएं।

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर के सिंह चौहान ने बताया कि जिला सहकारी बैंक से 50 करोड़ रूपए की  अंशपूंजी  मिलने से अब 76 सहकारी संस्थाओं से जुड़े किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर कृषि ऋण उपलब्ध कराने के लिये कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। मौजूदा वित्तीय वर्ष के खरीफ मौसम में 23 करोड़ 75 लाख एवं रबी मौसम में 71 करोड़ 25 लाख रूपए इस प्रकार कुल 95 करोड़ रूपए की राशि वस्तु एवं नगदी के रूप में किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज दर के आधार पर उपलब्ध कराई जायेगी। साथ ही हर माह प्रत्येक संस्था को अधिकतम 15-15 नवीन केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) जारी करने का लक्ष्य दिया गया है। श्री चौहान ने बताया कि वितरित राशि की वसूली होने पर राज्य शासन द्वारा चार वर्ष बाद फिर से 50 करोड़ रूपए की सहायता अंश  पूंजी  के रूप में उपलब्ध कराई जायेगी।  

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement