राज्य कृषि समाचार (State News)

राजगढ़ में किसानों को बड़ी राहत, 283 करोड़ रुपये की फसल क्षति सहायता राशि वितरित

18 दिसंबर 2025, राजगढ़: राजगढ़ में किसानों को बड़ी राहत, 283 करोड़ रुपये की फसल क्षति सहायता राशि वितरित – मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में राजस्व विभाग द्वारा वर्ष 2025 के दौरान किसानों एवं ग्रामीण नागरिकों के हित में महत्वपूर्ण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया है। जिले में अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत प्रदान करने के साथ-साथ स्वामित्व योजना, फार्मर रजिस्ट्री एवं किसान सम्मान निधि योजनाओं में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। वर्ष 2025 खरीफ फसल में अतिवृष्टि के कारण हुई फसल क्षति के लिए 1747 ग्राम के 3 लाख 72 हजार किसानो को राशि 283.76 करोड़ रूपए की राहत राशि प्रदाय की गई है। इससे प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को बड़ी आर्थिक सहायता मिली है।

स्वामित्व योजनान्तर्गत जिला राजगढ़ अंतर्गत 1756 ग्रामो में से 1554 ग्रामो में स्वामित्व योजना हेतु चयन किया गया है। 1554 ग्रामो में से 1431 ग्रामो का अंतिम प्रकाशन किया जाकर विगत 2 वर्षो में 1 लाख 23 हजार 439 हितग्राहियो को अधिकार अभिलेखो का वितरण किया गया है। आज दिनांक तक कुल 1,77,055 हितग्राहियो को अधिकार अभिलेख का वितरण किया गया है। फार्मर रजिस्ट्री के अंतर्गत जिला राजगढ़ में कुल कृषक 290630 है। विगत 01 वर्ष में 269466 कृषको की फार्मर आई डी बनाई जा चुकी है। जिले में 92.72 प्रतिशत का कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जिससे किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त हो रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जिला राजगढ़ के 248675 कृषको को 2000 रूपये के मान से प्रोत्साहन राशि वर्ष में 3 किश्तो में वितरित की जा रही है। विगत 02 वर्षो में 2,984,100,000 रूपये कृषको के खाते में अंतरित किये गये है।

इसी प्रकार मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत भी जिला राजगढ़ के 248675 कृषको को 2000 रूपये के मान से प्रोत्साहन राशि वर्ष में 3 किश्तो में वितरित की जा रही है। विगत 02 वर्षो में 2,984,100,000 रूपये कृषको के खाते में अंतरित किये गये है। राजस्व विभाग द्वारा किए गए इन प्रयासों से राजगढ़ जिले के किसानों को आर्थिक संबल मिला है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक कार्यों की पारदर्शिता और मजबूती सुनिश्चित हुई है।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement