राज्य कृषि समाचार (State News)

पांढुर्ना में कृषकों ने फूड एंड वेजिटेबल प्रोसेसिंग का प्रशिक्षण प्राप्त किया

25 फरवरी 2026,  (उमेश खोड़े, कृषक जगत, पांढुर्ना)पांढुर्ना में कृषकों ने फूड एंड वेजिटेबल प्रोसेसिंग का प्रशिक्षण प्राप्त किया – किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत  पांढुर्ना  कलेक्टर  श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग  पांढुर्ना  द्वारा विभाग के अधिकारी एवं भूमिसेवक फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन तथा अर्धनारीश्वर फॉर्म प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन के कर्मचारी एवं कृषकों को ड्राईटेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड  में फूड एवं वेजिटेबल प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग आदि विषयों पर एक दिवसीय भ्रमण एवं प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।  

प्रशिक्षण के दौरान कंपनी अधिकारी श्री अशोक कुमार एवं श्री नितिन चतुर्वेदी सहित अन्य उपस्थित अधिकारियों द्वारा अधिकारियों एवं कृषकों को फूड एवं वेजिटेबल प्रोसेसिंग से संबंधित पूर्ण जानकारी प्रदान की गई। साथ ही प्रोसेसिंग यूनिट की विजिट भी कराई गई।

इस अवसर पर उन्नतशील कृषक श्री कुमार डोबले , वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री विनोद लोखंडे, कृषि विस्तार अधिकारी श्री राहुल सरयाम, श्री हेमेन्द्र माटे, भूमि सेवक फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन के सीईओ श्री दिलीप किनकर, अर्धनारीश्वर फॉर्म प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन के सीईओ श्री अखिलेश सोमकुवर एवं अन्य कृषक उपस्थित रहे I

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements