राज्य कृषि समाचार (State News)

जयपुर ग्रामीण में जैविक खेती अपनाकर मुनाफा कमा रहे किसान, गोवर्धन योजना से मिल रहा समर्थन

29 नवंबर 2024, जयपुर: जयपुर ग्रामीण में जैविक खेती अपनाकर मुनाफा कमा रहे किसान, गोवर्धन योजना से मिल रहा समर्थन – राजस्थान के जयपुर ग्रामीण जिले में किसानों ने अब जैविक खेती की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। पहले रसायनिक उर्वरकों पर निर्भरता थी, लेकिन अब जैविक तरीकों से फसल उत्पादन में सुधार हो रहा है और किसान अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं।

किसान अब जैविक खाद और जैविक कीटनाशकों का इस्तेमाल करके शुद्ध और स्वस्थ फसलें उगा रहे हैं। इनमें गोभी, टमाटर, बैंगन, प्याज, गेहूं, मक्का, ज्वार, सरसों, और चना जैसी फसलें शामिल हैं। जैविक खेती से न केवल फसलों की गुणवत्ता में सुधार हो रहा है, बल्कि यह पर्यावरण के लिए भी लाभकारी साबित हो रही है।

Advertisement
Advertisement

राजस्थान सरकार ने 2024 में गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना शुरू की है, जिसके तहत किसानों को वर्मी कम्पोस्ट इकाई स्थापित करने पर 50 हजार रुपये तक का अनुदान दिया जा रहा है। इस योजना से किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरणा मिल रही है और उनकी आय में भी वृद्धि हो रही है।

जोबनेर के अणतपुरा गांव के किसान मोहन लाल यादव ने बताया कि पहले जल स्तर की कमी के कारण खेती में रुचि कम हो रही थी, लेकिन अब कृषि योजनाओं और अच्छी बारिश से किसानों का उत्साह बढ़ा है। वर्मी कम्पोस्ट इकाई से जैविक खाद तैयार करके उनकी उपज में भी बढ़ोतरी हुई है।

Advertisement8
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement