Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बिहार के किसानों को सम्मान निधि के साथ मिलेगी अतिरिक्त आर्थिक सहायता

07 फरवरी 2026, भोपाल: बिहार के किसानों को सम्मान निधि के साथ मिलेगी अतिरिक्त आर्थिक सहायता – बिहार के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के अलावा भी वहां की सरकार अतिरिक्त रूप से आर्थिक सहायता देगी. इसके पीछे नीतीश सरकार की मंशा अपने राज्य के किसानों को आर्थिक संपन्न बनाना है.

बता दें कि सरकार ने  ‘जननायक कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि योजना’ की शुरुआत की है, जिसके तहत राज्य के पात्र किसानों को सालाना 3,000 रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे. इस तरह अब बिहार के किसानों को कुल 9,000 रुपये प्रति वर्ष की सहायता मिलेगी.

पीएम किसान योजना में किसानों को सालाना तीन किस्तों में कुल 6,000 रुपये की मदद दी जाती थीं, लेकिन अब बिहार सरकार के फैसले के बाद इस किस्त की राशि को बढ़ाकर 9,000 रुपये कर दिया है. इस सरकारी राशि में बढ़ोतरी से किसानों की खेती की भी लागत घटेगी और उनकी आय में भी इजाफा होगा.

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

बिहार सरकार ने यह बताया कि इस सरकारी योजना में अब राज्य के करीब 73 लाख किसानों को यह लाभ मिलेगा. यानी राज्य के पात्र किसानों को अब सालाना 3,000 रुपये अतिरिक्त सहायता प्रदान की जाएंगी. इस राशि का पैसा सीधे उनके बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए भेज दिया जाएगा.

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture