Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बीती रात से एकत्र हुए किसान, केवल ग्यारह किसानों को मिली विधानसभा पहुंचने की अनुमति

04 सितम्बर 2024, चंडीगढ़: बीती रात से एकत्र हुए किसान, केवल ग्यारह किसानों को मिली विधानसभा पहुंचने की अनुमति – अपनी मांगों को लेकर आंदोलन की राह पर चल रहे किसान अब आर पार की लड़ाई के मूड में है। इधर पंजाब के किसानों ने बीती रात से ही चंडीगढ़ में डेरा डाल दिया था वहीं विधानसभा की तरफ कूच करने वाले किसानों ने आज सोमवार को दोपहर बाद विधानसभा का घेराव करने का ऐलान किया है लेकिन स्थानीय प्रशासन ने सिर्फ ग्यारह किसानों को ही विधानसभा तक जाने की अनुमति दी है। 

इधर किसानों के आंदोलन के कारण प्रशासन के हाथ पैर फूले हुए है वहीं आज जिस तरह की स्थिति सामने आई उस कारण स्थानीय प्रशासन न केवल मुस्तैद है वहीं चंडीगढ़ के साथ ही पंजाब की पुलिस को भी तैनात कर दिया गया है। इसके अलावा स्कूल कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई है। गौरतलब है कि भारतीय किसान यूनियन और पंजाब खेत मजदूर यूनियन के संयुक्त तत्वावधान मंे किसान आंदोलन कर रहे है। रविवार की रात से ही किसान चंडीगढ़ के सेक्टर क्रमांक 34 के मैदान में डटे हुए है। किसानों की भीड़ और उग्रता को देखते हुए प्रशासन के आला अधिकारी भी स्थिति पर नजर रखे हुए है। प्रशासन ने न केवल पुलिस फोर्स को तैनात कर रखा है वहीं किसान  नेताओं के साथ प्रशासन के आला अफसर बैठक करने का भी प्रयास कर रहे है। हालांकि किसानों के मार्च को रोकने के लिए प्रशासन ने किसान नेताओं के साथ करीब तीन घंटे तक बैठक भी की थी, बावजूद इसके कोई हल नहीं निकल सका। किसान ट्रैक्टरों पर मार्च करते हुए भारी संख्या में विधानसभा जाने पर अड़े हुए हैं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com