Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

शाहपुर में किसानों की चौपाल आयोजित

21 नवम्बर 2022, बुरहानपुर: शाहपुर में किसानों की चौपाल आयोजित – कृषि एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा शाहपुर में गत दिनों संध्याकालीन चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें 100 से अधिक किसानों ने सहभागिता की। इस अवसर पर किसानों को बीज के उन्नत किस्मों के बारे में जानकारी दी गई।

 कृषि उप संचालक श्री एम.एस.देवके ने बताया कि चना बीज की उन्नत किस्में 202 एवं 203 है, जो कि देर से बोई जाने के लिये उपयुक्त है एवं चना फसल में सूखने की बीमारी नहीं लगती है ,उपज भी 19-20 क्वि. प्रति हैक्टर प्राप्त होती है। इसी प्रकार गेहूं की नवीन किस्म 3382 लगाने की सलाह दी। जिसकी उपज 50-52 क्वि. प्रति हैक्टेयर है एवं चपाती के लिये सर्वाेत्तम है, साथ ही उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में जागरूक किया। श्री देवके ने जानकारी देते हुए बताया कि, प्राकृतिक खेती में जीवामृत, बीजामृत बनाकर खेतो में उपयोग करें जिससे लागत में कमी होगी एवं उपज में वृद्धि होगी।

 उप संचालक उद्यानिकी श्री आर.एन.एस.तोमर ने चौपाल में किसानों को वर्तमान में केला फसल पर सिगाटोका बीमारी (करपा) के नियंत्रण एवं बचाव के बारे में बताया। साथ ही प्रधानमंत्री लघु सूक्ष्म उद्योग उन्नयन योजना के तहत शासन द्वारा 35 प्रतिशत या अधिकतम 10 लाख रू. तक अनुदान दिया जा रहा है, की जानकारी से लाभान्वित किया। योजनान्तर्गत किसान केला चिप्स, दाल मिल, आटा चक्की आदि स्थापित कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों को विभागीय अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी। इस अवसर पर श्री वीरेन्द्र तिवारी, श्री जे पी गुहा, व.कृ.वि.अ.श्री भूपेन्द्र सिंह सोलंकी, श्री महेन्द्र चौबे, ग्रा.कृ.वि.अ. श्री ओम प्रकाश सहित अधिकारीगण व कृषकगण उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (19 नवम्बर 2022 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )