Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ की योजनाओं से किसानों को हो रहा फायदा : श्री बघेल

13 जून 2022, रायपुर । छत्तीसगढ़ की योजनाओं से किसानों को हो रहा फायदा : श्री बघेल – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य सरकार ने किसानों की उन्नति के लिए अनेक योजनाएं बनाई है। हमारी योजनाओं से किसानों को फायदा हो रहा है। किसानों के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है। किसानों की समृद्धि राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के प्रदेशव्यापी कार्यक्रम के दौरान जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम बागबहार में आम जनता, किसानों, छात्रों से मुलाकात के दौरान यह बाते कहीं। उन्होंने बात-चीत में योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी भी ली।

मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान ग्रामीणों की मांग पर उप तहसील बागबहार को पूर्ण तहसील का दर्जा देने की घोषणा की। इसी प्रकार कोतबा में गुणवत्ता युक्त शिक्षा व्यवस्था के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, उद्यानिकी कॉलेज के लिए भवन, सिंचाई सुविधा विस्तार के लिए सतीघाट स्टॉपडेम का जीर्णोद्धार एवं नहर निर्माण, स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाने के लिए पत्थलगांव में सोनोग्राफी और डायलिसिस सेंटर, विद्युत की निर्बाध आपूर्ति के लिए सुरेशपुर और महेशपुर में 32 केव्ही का बिजली सब-स्टेशन और खिलाडिय़ों के लिए ग्राम पंगसुवा में मिनी स्टेडियम की घोषणा की।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
उचित मूल्य दुकान का  निरीक्षण

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज बागबहार के शासकीय उच्च मूल्य के दुकान का निरीक्षण कर दुकान संचालक से राशन की उपलब्धता और वितरण की जानकारी ली। साथ ही राशन लेने पहुंचे हितग्राहियों से चर्चा भी की।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )