राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषक कल्याण वर्ष-2026: गांव-गांव पहुंचे कृषि रथ, किसानों को फसल लागत घटाने की दी जा रही जानकारी

23 जनवरी 2026, भोपाल: कृषक कल्याण वर्ष-2026: गांव-गांव पहुंचे कृषि रथ, किसानों को फसल लागत घटाने की दी जा रही जानकारी – मध्य प्रदेश सहित बुरहानपुर जिले में कृषि को लाभकारी, स्थायी एवं नवीन तकनीक आधारित रोजगार के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से वर्ष 2026 को “कृषक कल्याण वर्ष-2026” के रूप में मनाया जा रहा है। कृषक कल्याण वर्ष के अंतर्गत शासन द्वारा किसानों के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं, कार्यों एवं सुविधाओं की जानकारी किसानों तक पहुँचाई जा रही है, साथ ही प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए भी किसानों को निरंतर प्रेरित किया जा रहा है।

‘‘कृषि रथ’’ एवं चौपालों के माध्यम से लाई जा रही जागरूकता

कृषक कल्याण वर्ष-2026 के तहत जिले में “कृषि रथ” को रवाना किया गया है। यह कृषि रथ गाँव-गाँव भ्रमण कर किसानों को शासन की किसान हितैषी योजनाओं, नवीन कृषि तकनीकियों तथा आधुनिक कृषि पद्धतियों की जानकारी प्रदान कर रहा है। रथ के माध्यम से किसानों को ई-विकास प्रणाली अंतर्गत ई टोकन उर्वरक वितरण व्यवस्था, प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन, ग्रीष्मकालीन फसलों की उन्नत किस्मों की जानकारी, कीट एवं रोग प्रबंधन, फसल विविधिकरण, पराली प्रबंधन तथा कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने के विषय में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। 

इसी कड़ी में ‘‘कृषि रथ’’ द्वारा ग्राम रायगाँव, फोपनारकला, बडसिंगी, लोखंडिया, हसीनाबाद, घनश्यामपुरा, तुरकगोराडा, मैथा, मोहद, चाकबारा, सीतापुर, गुलई इत्यादि ग्रामों का भ्रमण किया गया, जहाँ किसानों ने सहभागिता की और कृषि विशेषज्ञों से उपयोगी जानकारियाँ प्राप्त कीं। 

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements