राज्य कृषि समाचार (State News)

2 एकड़ में फूलों की खेती से 6 लाख कमा रहे किसान सतीश

15 जनवरी 2026, (उमेश  खोड़े, कृषक जगत): 2 एकड़ में फूलों की खेती से 6 लाख कमा रहे किसान सतीश – वृंदावन ग्राम पंधरा खेड़ी के किसान श्री सतीश घागरे की खेत में  बुधवार को कृषि विभाग के अधिकारियों ने नवाचार और  फूलों  की खेती का जायजा लिया। किसान श्री घागरे 2 एकड़ भूमि में फूलों की खेती कर उत्कृष्ट आय अर्जित कर रहे हैं। किसान ने 1 एकड़ में गेंदा और 1 एकड़ में डैज़ी की खेती कर लाखों रुपए कमा रहे हैं। उनकी मेहनत और आधुनिक कृषि पद्धति ने अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया।

इस अवसर पर उपसंचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह एवं उपसंचालक पशुपालन श्री एच. जी. एस. पक्षवार ने  खेत का निरीक्षण किया और नवाचार की समीक्षा की। साथ ही सहायक संचालक कृषि श्री धीरज ठाकुर, श्री लिपट चौरसिया, एईओ  श्री श्री पंकज पराड़कर, निरंजन पवार, श्री सागर डेहरिया , किसान श्री शांताराम पराड़कर और विनोद पराड़कर भी उपस्थित रहे। किसान की यह पहल छोटे किसानों के लिए प्रेरणास्रोत साबित हो रही है और उच्च आय अर्जित करने के लिए फूलों की खेती को बढ़ावा देने का उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।  

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement
Advertisement