Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सारा पोर्टल पर दर्ज होगी किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री

11 अगस्त 2025, विदिशा: सारा पोर्टल पर दर्ज होगी किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री – सारा पोर्टल पर किसानों  की फार्मर रजिस्ट्री दर्ज होगी। फार्मर रजिस्ट्री दर्ज करने का काम जिले भर में चल रहा है। किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ ऑनलाइन दिया जा रहा है। किसान सम्मान निधि तथा खेती से जुड़ी अन्य योजनाओं के अनुदान ऑनलाइन प्राप्त होते हैं।  एग्रोस्टेक परियोजना के तहत किसानों को ऑनलाइन लाभ देने के लिए सारा पोर्टल पर फार्मर रजिस्ट्री की जा रही है।  

इस संबंध में कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने बताया कि जिले के किसानों की फार्मर रजिस्ट्री सारा पोर्टल पर दर्ज की जाएगी। कलेक्टर ने कहा है कि सभी तहसीलदार किसानों को एग्रोस्टेक योजना का लाभ देने के लिए ग्रामवार शिविर लगाकर किसानों की पोर्टल पर ई केवाईसी कराकर फार्मर रजिस्ट्री दर्ज कराएं।  कॉमन सर्विस सेंटर, स्थानीय युवा, पटवारी तथा किसान पोर्टल पर ई केवाईसी दर्ज कर सकते हैं. एक माह की अवधि में फार्मर रजिस्ट्री का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करें।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com