Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

फार्मर रजिस्ट्री किसानों के लिये लाभप्रद – अपर कलेक्टर मऊगंज

17 जनवरी 2026, मऊगंज: फार्मर रजिस्ट्री किसानों के लिये लाभप्रद – अपर कलेक्टर मऊगंज – फार्मर रजिस्ट्री (किसान पंजीकरण) किसानों के लिये लाभप्रद है। अपर कलेक्टर मऊगंज श्री पी.के. पाण्डेय ने किसानों से फार्मर रजिस्ट्री कराने की अपील की है।

फार्मर रजिस्ट्री  के माध्यम से समस्त शासकीय योजनाओं का लाभ सीधी किसानों तक पहुंचेगा। सरकारी योजनाओं का लाभ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना और अन्य कृषि संबंधी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए यह अनिवार्य है। खाद बीज आदि प्राप्त करने, फसल बीमा योजना, गिरदावरी, न्यूनतम समर्थन मूल्य आदि के लिए यह अनिवार्य है। डिजिटल पहचान के रूप में प्रत्येक किसान को एक विशिष्ट किसान आईडी मिलेगी, जिससे उनकी पहचान और डेटा डिजिटल रूप से दर्ज होगा तथा योजनाओं के वितरण में पारदर्शिता  आएगी।

फार्मर रजिस्ट्री के लिये किसान को आधार कार्ड, मोबाइल नंबर तथा जमीन के कागजात (खसरा, खतौनी या बी-1) साथ में लाना होगा तथा हल्का पटवारी, स्थानीय युवा, जनसेवा केन्द्र व ग्राम पंचायत स्तर पर लगने वाले शिविर में पंजीयन हो सकेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें