Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

भिंड जिले में अभियान चलाकर हो रही फार्मर रजिस्ट्री

13 मार्च 2026, भिंड: भिंड जिले में अभियान चलाकर हो रही फार्मर रजिस्ट्री – शासन के निर्देशानुसार फार्मर रजिस्ट्री किये जाने के निर्देशों के क्रम में ग्रामों में शिविर लगाए जा रहे हैं। सभी तहसीलों में कृषकों से संपर्क कर पंजीयन किये जा रहे हैं। इसी क्रम में  गत दिनों  रौन, तहसील मिहोना के ग्राम चाचीपुरा, तहसील मौ के ग्राम गुहीसर, ग्राम लावन सहित विभिन्न ग्रामों में कैम्प आयोजित कर फार्मर रजिस्ट्री की गई।

मध्यप्रदेश में खाद (यूरिया/डीएपी) वितरण अब पूरी तरह डिजिटल हो गया है। 1 अप्रैल 2026 से फार्मर आईडी (AgriStock), आधार और भूमि विवरण लिंक होना अनिवार्य है। फार्मर रजिस्ट्री का उद्देश्य समस्त भू-धारकों के डिजिटल रजिस्ट्री तैयार करना है, जिसमें भू-धारकों को एक यूनिक आईडी प्रदान की जायेगी। इस आईडी के माध्यम से योजनाओं का नियोजन, लाभार्थियों का सत्यापन एवं कृषि उत्पादों का सुविधाजनक विपणन हो सकेगा।

इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा डाटा का बेहतर उपयोग किया जा सकेगा। फार्मर रजिस्ट्री के बाद केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं में सीधे लाभ प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध होगी।, इसलिए सभी कृषक फार्मर रजिस्ट्री करायें। जिले के सभी किसानों से अपील की गई है कि वे सीएससी सेंटर अथवा मोबाइल एप या पटवारी के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री अवश्य कराएं ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें