Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मंदसौर कृषि उपज मंडी में किसान ने दिखाई ईमानदारी

07 मई 2026, मंदसौर: मंदसौर कृषि उपज मंडी में किसान ने दिखाई ईमानदारी – जिले की मल्हारगढ़ तहसील के बोरखेडी निवासी  कृषक श्री जीवनलाल डांगी ने फर्म प्रतिनिधि द्वारा गलती से दी गई एक लाख रु  से अधिक राशि वापस कर ईमानदारी की मिसाल कायम की है।  किसान जीवनलाल की ईमानदारी की सराहना की जा रही है।

मंदसौर कृषि उपज मंडी सचिव द्वारा बताया गया कि कृषि उपज मंडी समिति मंदसौर में 28 अप्रैल 2026 को मल्हारगढ़ तहसील के बोरखेडी निवासी  कृषक श्री जीवनलाल डांगी कृषि उपज सोयाबीन विक्रय हेतु  लाए थे । उक्त कृषि उपज घोष नीलामी में 6 हजार 110 रुपये प्रति क्विंटल की दर से फर्म धीरेन्द्र सोया एग्रो प्रा.लि. द्वारा क्रय किया गया था। जिसका तौल अनुसार वजन 2.635 क्विंटल 6 हजार 110 रुपये प्रति क्विंटल की दर से हम्माल तुलाई की राशि का कटौत्रा कर कुल भुगतान योग्य राशि 16 हजार 57 रुपये फर्म द्वारा देनी थी। किन्तु फर्म के प्रतिनिधि द्वारा उक्त किसान को 1 लाख 60 हजार 57 रुपयों का गलती से भुगतान कर दिया गया था।

किसान श्री जीवनलाल डांगी, द्वारा ईमानदारी का परिचय देते  हुए  29 अप्रैल 2026 को मंदसौर कृषि मंडी में पहुंच कर फर्म  धीरेन्द्र सोया एग्रो प्रा.लि. के प्रतिनिधि को अतिरिक्त राशि रू. 1 लाख 44 हजार रुपये कृषि उपज मंडी समिति के समक्ष वापस किये गये।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें