Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मनावर में नकली डीएपी खाद बनाने की सामग्री जब्त

27 अगस्त 2022, इंदौर: मनावर में नकली डीएपी खाद बनाने की सामग्री जब्त – किसानों के साथ धोखाधड़ी करने के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। ताज़ा मामला धार जिले के मनावर का सामने आया है, जहाँ एक खाद विक्रेता की दुकान सह गोदाम पर कृषि और राजस्व विभाग द्वारा शुक्रवार रात को की गई छापे की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में नकली डीएपी खाद बनाने की सामग्री , विभिन्न ब्रांड के खाद, खाली बोरियां आदि जब्त की गई है। पंचनामा बनाकर दुकान को सील कर दिया गया है। एफआईआर की कार्रवाई की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फर्म फतेहलाल बिजेलाल के संचालक पंकज पिता सोहनलाल बड़जात्या द्वारा यहां नकली डीएपी खाद की री-पैकिंग की जा रही थी। यहां नकली खाद बनाने के उपकरण मिले हैं। जिसमें आटा चक्की, रेत, नमक और डीएपी व अन्य कंपनियों की खाद की खाली थैलियां भी मिली है। यहां बड़े पैमाने पर अमानक खाद तैयार किया जा रहा था। डीएपी का भारी मात्रा में संग्रह किया हुआ स्टाक पाया गया है। ऐसी खाद से किसानों को भारी नुकसान हो सकता है। छापे के दौरान दुकान मालिक द्वारा चाबी नहीं देने पर पंचों की उपस्थिति में दुकान खोली गई। कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा नकली खाद के सैंपल लेकर उसे जांच के लिए लैब में भेजा जा रहा है। इस कार्रवाई में कृषि विभाग के एसडीओ श्री महेश बर्मन, तहसीलदार श्री आरसी खतेड़िया ,नायब तहसीलदार सरिता गामड़ , श्री सहदेव मौर्य, पटवारी व पुलिसकर्मी भी शामिल थे।

महत्वपूर्ण खबर: मध्यप्रदेश में हल्की वर्षा जारी, कुछ जिलों में भारी वर्षा संभावित

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

श्री ज्ञानसिंह मोहनिया ,उप संचालक कृषि ,धार ने कृषक जगत को बताया कि करीब 600-700 बोरी खाद की जब्ती की गई है। इसके अलावा ढेर के रूप में भी माल मिला है। पैकिंग की सामग्री भी बरामद की गई है। फ्रेश बैग कम होने का संदेह है, जिसे संदिग्ध मानकर उसकी भी गणना की जाएगी। एफआईआर की कार्यवाही की जा रही है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़ ,  टेलीग्राम )