Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पांढुर्ना में जैविक एवं घरेलू उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई

28 नवंबर 2025, (उमेश खोड़े, कृषक जगत , पांढुर्ना): पांढुर्ना में जैविक एवं घरेलू उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई – ग्रीन फाउंडेशन संस्था द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में जिले के किसानों द्वारा तैयार किए गए जैविक उत्पाद, देसी बीज, जीवामृत, घनजीवामृत के साथ-साथ SHC समूह द्वारा निर्मित पापड़, बड़ी, अचार, चिप्स, आटा सहित विभिन्न घरेलू उत्पादों का प्रदर्शन किया गया।

कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने प्रदर्शनी का निरीक्षण कर सभी उत्पादों का अवलोकन किया। उन्होंने स्थानीय किसानों और महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की विविधता और गुणवत्ता की सराहना की।

कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने कहा कि प्राकृतिक एवं जैविक उत्पादों को बढ़ावा देना न केवल किसानों की आय वृद्धि का माध्यम है, बल्कि यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और सतत कृषि को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें