Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कपास के बीच गांजे की खेती पर आबकारी विभाग ने की कार्यवाही

30 नवम्बर 2022, खरगोन: कपास के बीच गांजे की खेती पर आबकारी विभाग ने की कार्यवाही – कसरावद तहसील के ग्राम हीरापुर के नत्थू फलियां में मंगलवार को आबकारी विभाग ने कपास के बीच में गांजे की खेती पर कार्यवाही की है। संबंधित के खिलाफ नॉरकोटिक्स एक्ट में प्रकरण दर्ज़ किया गया है।

आबकारी सहायक आयुक्त श्री अभिषेक तिवारी ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तुरंत अमले के साथ उस स्थान पर पहुँचे। यहां कपास के बीच में 10-10 फीट से अधिक ऊंचे 225 गांजे के पौधे जब्त किए गए है। कसरावद शहर से करीब 30 किमी दूर गांव हीरापुर में यह कार्यवाही की गई। अभी सेम्पलिंग की कार्यवाही भी जारी है। कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशन में नॉरकोटिक्स एंड ड्रग्स साइकोट्रोपिक्स सबटेंसेसे 1985 की धारा 20 (1) में प्रकरण बनाया गया है।

महत्वपूर्ण खबर: प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में अनुदान का लाभ लेने के तीन विकल्प

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें