Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जैव विविधता पुरस्कार की प्रविष्टियों की अवधि बढ़ी

28 जून 2021, इंदौर।  जैव विविधता पुरस्कार की प्रविष्टियों की अवधि बढ़ी – मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड द्वारा प्रदेश में जैव विविधता संरक्षण को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय वार्षिक जैव विविधता पुरस्कार योजना प्रारंभ की गई है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में जैव विविधता संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों की पहचान करना एवं उन्हें प्रोत्साहित करना है। जैव विविधता संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को यह पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए आमंत्रित की गई प्रविष्टियों की अवधि बढ़ाकर अब 31 जुलाई 2021 कर दी गई है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी बोर्ड की वेबसाईट www.mpsbb.nic.in  पर प्राप्त की जा सकती है।