राज्य कृषि समाचार (State News)

खाद-बीज विक्रय केंद्रों की नियमित जांच सुनिश्चित करें-  सीहोर कलेक्टर

09 जून 2026, सीहोरखाद-बीज विक्रय केंद्रों की नियमित जांच सुनिश्चित करें-  सीहोर कलेक्टर – कलेक्टर श्री बालागुरू के. की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में टीएल बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने सभी विभागों के समय-सीमा वाले प्रकरणों और सीएम हेल्पलाइन में लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और समय सीमा के भीतर सभी प्रकरणों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए।

बैठक  में  कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए खाद-बीज विक्रय केंद्रों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए तथा नकली अथवा अमानक खाद-बीज के विक्रय पर प्रभावी रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद बीज उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 बैठक में कलेक्टर ने कृषि अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में संचालित खाद-बीज विक्रय केंद्रों का नियमित निरीक्षण किया जाए। निरीक्षण के दौरान स्टॉक, गुणवत्ता, लाइसेंस तथा विक्रय संबंधी अभिलेखों की जांच की जाए। यदि किसी केंद्र पर अमानक अथवा नकली खाद-बीज का भंडारण या विक्रय पाया जाता है तो संबंधित विक्रेता के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए। कलेक्टर ने कहा कि खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों की मांग के अनुरूप खाद एवं बीज की उपलब्धता बनाए रखना भी आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को प्रमाणित एवं गुणवत्तायुक्त बीजों के उपयोग के लिए जागरूक किया जाए तथा किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर उसका तत्काल निराकरण किया जाए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव, संयुक्त कलेक्टर सुश्री वंदना राजपूत, श्री जमील खान, श्री रविंद्र परमार, एसडीएम श्री तन्मय वर्मा, श्रीमती स्वाति मिश्रा सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agricultur