Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि में जोखिम घटाने और मुनाफा बढ़ाने पर जोर: जबलपुर में केविके बैठक

24 अक्टूबर 2024, जबलपुर: कृषि में जोखिम घटाने और मुनाफा बढ़ाने पर जोर: जबलपुर में केविके बैठक – जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के अंतर्गत आने वाले कृषि विज्ञान केंद्रों (केविके) की दो दिवसीय समीक्षा और तकनीकी सहायता बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्घाटन कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि केविके के वैज्ञानिक किसानों को नई और उन्नत तकनीकों के बारे में जागरूक करें और समय-समय पर उनकी फसलों का निरीक्षण करके उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने एकीकृत कृषि प्रणाली की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इससे किसानों के जोखिम कम होंगे और मुनाफा बढ़ेगा।

बैठक में आईसीएआर अटारी के निदेशक डॉ. एस.आर.के. सिंह ने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र विज्ञान और तकनीकी का समन्वय करके किसानों की समस्याओं का निराकरण करें। उन्होंने केविके की उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

संचालक विस्तार सेवाएं डॉ. दिनकर प्रसाद शर्मा ने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्रों की भूमिका किसानों के लिए मित्रवत होनी चाहिए, ताकि किसान अपनी समस्याओं को आसानी से प्रस्तुत कर सकें और उन्हें समाधान भी मिल सके। संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. जी.के. कौतु ने कहा कि उपलब्ध अनुसंधान तकनीकों को सही तरीके से किसानों तक पहुंचाने की आवश्यकता है, जिससे उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान हो सके।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

संचालक प्रक्षेत्र डॉ. अनीता बब्बर ने कहा कि किसानों तक उच्च गुणवत्ता वाले बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए केविके के वैज्ञानिकों को और प्रयास करने की आवश्यकता है। इस बैठक में 22 कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com