राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों को अधिक लाभ और सांची उत्पादों की बिक्री पर जोर: मंत्री लखन पटेल

20 नवंबर 2024, भोपाल: किसानों को अधिक लाभ और सांची उत्पादों की बिक्री पर जोर: मंत्री लखन पटेल – मध्यप्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल ने सांची दुग्ध संघ को निर्देश दिया है कि वह दुग्ध उत्पादक किसानों से अधिक दूध का संग्रहण करे और उन्हें उचित लाभ पहुंचाए। मंत्री ने यह भी कहा कि सांची के उत्पादों की गुणवत्ता और पहुंच को राज्य की सीमाओं से बाहर भी विस्तारित किया जाए।

Advertisement1
Advertisement

मंत्री श्री पटेल ने मंत्रालय में आयोजित सांची दुग्ध संघ की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि सांची उत्पादों की मार्केटिंग को मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि हर जिले में कलेक्टर कार्यालय और अस्पताल परिसरों में सांची पार्लर स्थापित किए जाएं। इसके अलावा, महिला स्व-सहायता समूहों को सांची उत्पादों के विक्रय से जोड़ा जाए, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा हों।

सांची उत्पादों की नई रेंज होगी उपलब्ध

प्रमुख सचिव पशुपालन श्री उमाकांत उमराव ने जानकारी दी कि सभी जिला मुख्यालयों पर सांची एक्सक्लूसिव आउटलेट्स खोले जा रहे हैं, जहां सांची के सभी उत्पाद उपलब्ध होंगे। सांची अब पारंपरिक दुग्ध उत्पादों के साथ कुकीज, आइसक्रीम, सांची नीर, साबूदाना खीर, नमकीन और फ्रोजन मटर भी बाजार में लाने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि सांची उत्पादों की बिक्री बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा और आक्रामक मार्केटिंग तकनीकों का उपयोग किया जाएगा।

दूध संकलन और बिक्री के आंकड़े

बैठक में जानकारी दी गई कि चालू वित्त वर्ष में अक्टूबर तक प्रदेश के दुग्ध संघों ने प्रतिदिन 8.21 लाख किलोग्राम दूध का संग्रहण किया, जो निर्धारित लक्ष्य 10.54 लाख किलोग्राम प्रतिदिन से कम है। दीपावली के दौरान दुग्ध संघों ने 1.14 लाख किलो सांची मिठाइयों का विक्रय किया। इंदौर, उज्जैन, बुंदेलखंड और जबलपुर दुग्ध संघों ने औसतन 96,179 लीटर प्रतिदिन बल्क दूध का विक्रय किया।

Advertisement8
Advertisement

भोपाल दुग्ध संघ के सीईओ श्री आर.पी. तिवारी ने बताया कि सांची का नारियल पानी हाल ही में लॉन्च किया गया है और इसे अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। इसके अलावा, ब्रेड, नमकीन और चिप्स जैसी नई रेंज के उत्पादों के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया जारी है। जबलपुर दुग्ध संघ फ्रोजन मटर और कोदो-कुटकी से बने बिस्कुट बाजार में उतारने की तैयारी कर रहा है। इंदौर दुग्ध संघ के कुकीज की बिक्री भी बेहतर हो रही है।

Advertisement8
Advertisement

सीधे किसानों के खातों में जाएगी लाभ राशि

बैठक में मंत्री ने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य मिले और यह राशि सीधे उनके खातों में हस्तांतरित की जाए। सांची के उत्पादों को सभी दुग्ध संघों में उपलब्ध कराते हुए आपसी सहयोग से उनकी बिक्री बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

सांची दुग्ध संघ की इस समीक्षा बैठक में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, बुंदेलखंड, जबलपुर और ग्वालियर दुग्ध संघों के अधिकारी शामिल रहे। बैठक में दुग्ध संघ की कार्य-योजना पर चर्चा करते हुए सांची को बेहतर ब्रांड के रूप में स्थापित करने की रणनीतियों पर विचार किया गया।

Advertisements
Advertisement3
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement