Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

कृषि उपज मंडी समिति बुरहानपुर में ई-मंडी योजना प्रारंभ

06 जनवरी 2025, बुरहानपुर: कृषि उपज मंडी समिति बुरहानपुर में ई-मंडी योजना प्रारंभ –  म.प्र. राज्य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल एवं राज्य कृषि विपणन बोर्ड इंदौर संभाग के निर्देशानुसार 1 जनवरी, 2025 से कृषि उपज मंडी समिति बुरहानपुर में ई-मंडी योजना प्रारंभ की गई है।

कृषि उपज मंडी समिति सचिव श्री हरेन्द्र सिंह सिकरवार ने बताया कि, मंडी समिति द्वारा प्रथम दिवस कृषि उपज आवक की 12 गाड़ियों की ई-मंडी योजना के तहत ऑनलाइन प्रवेश एवं नीलामी प्रक्रिया पूर्ण कर ऑनलाइन  अनुबंध पर्ची जारी की गई। बिक्री  प्रमाणक पत्र ऑनलाइन जारी किया गया। उक्त कार्य सुचारू रूप से संपन्न हुआ।

 इस अवसर पर रेणुका अनाज मंडी प्रांगण प्रभारी श्री ज्ञानदेव पाटील, मंडी व्यापारी संघ अध्यक्ष श्री गिरीश शाह, व्यापारी संघ सचिव श्री अशोक शाह, व्यापारी श्री दीपक जैन, श्री अमरजीत लांबा, श्री सुभाष शर्मा, श्री संजय चौधरी एवं समस्त मंडी स्टाफ व कृषकगण उपस्थित थे ।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com