Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान में लम्पी डिजीज के चलते 730 पशुधन सहायकों के नियुक्ति आदेश जारी

17 सितम्बर 2022, जयपुर । राजस्थान में लम्पी डिजीज के चलते 730 पशुधन सहायकों के नियुक्ति आदेश जारी – प्रदेश में गोवंशों में फैल रही लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम एवं पशुचिकित्सकीय सेवाओं में बेहतरीन प्रबंधन के लिए कार्मिकों की संख्या में वृद्धि हेतु पशुपालन विभाग ने आदेश जारी कर 730 पशुधन सहायकों को नियमित नियुक्ति प्रदान की है। पशुपालन विभाग के मंत्री श्री लालचंद कटारिया ने बताया कि प्रदेश में लम्पी रोग से अतिरिक्त प्रभावित एवं जिलों में रिक्तियों के आधार पर 18 जिलों में प्राथमिकता प्रदान करते हुए 730 पशुधन सहायकों के नियमित नियुक्ति के आदेश जारी किये गये है।

श्री कटारिया ने बताया कि इन नव नियुक्त पशुधन सहायकों को सात दिवस में कार्यग्रहण करना होगा, आदेश की प्रति पशुपालन विभाग की वेबसाईट पर अपलोड कर दी गई है।

पशुपालन मंत्री ने बताया कि मार्च 2022 में जारी विज्ञप्ति के अनुसार 1136 पदों पर पशुधन सहायक भर्ती में नव सृजित तीन सौ पशुधन सहायकों के पदों को शामिल किये जाने का निर्णय कर यह भर्ती 1436 पदों पर की गई है। उन्होने बताया कि कर्मचारी चयन बोर्ड से सफल अभ्यर्थियों की सूची प्राप्त होने पर शेष रहे पदों पर यथाशीघ्र नियुक्ति आदेश जारी किये जा सकेंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उल्लेखनीय है कि गौवंश में फैल रही लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम एवं बेहतर उपचार हेतू हाल ही में पशुपालन विभाग द्वारा 200 पशु चिकित्साधिकारियों को अस्थायी आधार पर नियुक्ति प्रदान की गई है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर:गाँवों को आनंद ग्राम बनाने की कवायद शुरू