रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं उपार्जन के लिए जिला स्तरीय तकनीकी सेल गठित
30 जनवरी 2026, भोपाल: रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं उपार्जन के लिए जिला स्तरीय तकनीकी सेल गठित – मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के आदेशानुसार जिला स्तरीय तकनीकी अधिकारियों का तकनीकी सेल का गठन किया गया है।
जिसमें जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी, जिला प्रबंधक ई-गर्वनेंस रायसेन, वीरेन्द्र कुशवाह ऑपरेटर एमपीएससीएससी रायसेन, अभिषेक कटारे ऑपरेटर सेवा सहकारी समिति सांची तथा विनोद कुमार ऑपरेटर सेवा सहकारी समिति पैमत को शामिल किया गया है। जिला स्तर पर गठित तकनीकी समिति, जिला उपार्जन समिति से समन्वय स्थापित कर गेहूॅ उपार्जन में आने वाली तकनीकी समस्याओं का समाधान करेगी। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर राज्य स्तर के एनआईसी के वरिष्ठ अधिकारियों से सीधे सम्पर्क कर तकनीकी समस्याओं का निराकरण करेगी।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

