Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सीधी में जिला स्तरीय कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन

04 सितम्बर 2024, सीधी: सीधी में जिला स्तरीय कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन – आत्मा परियोजना अंतर्गत सीधी जिले में  गत दिनों  अनुविभागीय कृषि अधिकारी सीधी के कार्यालय में जिला स्तरीय कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें सीधी जिले के सभी विकास खंडों के कुल 50 किसानों ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम के तहत कृषि वैज्ञानिक डॉ अलका सिंह, अमृता तिवारी, महेंद्र सिंह बघेल सेवानिवृत्त कृषि वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र सीधी तथा कृषकों के बीच सीधा संवाद स्थापित किया गया। परिचर्चा में किसानों को उनके खेत में आने वाली समस्याओं की तकनीकी जानकारी से वैज्ञानिकों द्वारा निदान किया गया ।

विभाग की योजनाओं के संबंध में उप संचालक कृषि सह परियोजना योजना संचालक आत्मा श्री एस.के. श्रीवास्तव द्वारा विभाग में संचालित की जाने वाली योजनाओं तथा उसके लाभ के लिए एमपी किसान एप के पोर्टल में कैसे पंजीयन कराया जाए की जानकारी दी गई। साथ ही किसानों को नैनो यूरिया, नैनो डीएपी के इस्तेमाल की जानकारी दी गई । किसानों को नैनो यूरिया के छिड़काव हेतु ड्रोन तकनीकी का उपयोग करने पर जोर दिया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग सीधी द्वारा इस महीने चलाए जा रहे पोषण अभियान के तहत किसानों को अपने स्वास्थ्य, अपने परिवार के स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए पोषण की भूमिका पर डॉ अलका सिंह कृषि विज्ञान केंद्र सीधी द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उप परियोजना संचालक आत्मा गीता पटेल, तकनीकी सहायक श्री बंटी लाल, अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री कुशवाहा, सेवानिवृत्ति कृषि विकास अधिकारी श्री भागवत पाठक भी उपस्थित रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com