Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

डिंडोरी: बरनरई में कृषि चौपाल का आयोजन किया

14 फरवरी 2026, डिंडोरी: डिंडोरी: बरनरई में कृषि चौपाल का आयोजन किया – कलेक्टर के निर्देशानुसार तथा एसडीएम बजाग एवं उप संचालक कृषि  के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत बरनरई में कृषि चौपाल का आयोजन किया गया।

चौपाल में किसानों को कृषि धन-धान्य योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान मिट्टी नमूना लेने की सही विधि, नरवाई प्रबंधन के अंतर्गत सुपर सीडर/हैप्पी सीडर/स्मार्ट सीडर पर उपलब्ध अनुदान एवं मशीनों के उठाव की प्रक्रिया समझाई गई।

इसके साथ ही फार्मर आईडी, ई-टोकन प्रणाली, मशरूम उत्पादन एवं बांस उत्पाद जैसे वैकल्पिक आजीविका संसाधनों की जानकारी देकर किसानों को जागरूक किया गया। चौपाल में किसानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें