Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

धार: दुग्ध उत्पादन को दुगना करने की ‘क्षीर धारा ग्राम योजना’ प्रारम्भ

28 फरवरी 2026, धार: धार: दुग्ध उत्पादन को दुगना करने की ‘क्षीर धारा ग्राम योजना’ प्रारम्भ – मध्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को दुगना करने के महत्वाकांक्षी उद्देश्य से प्रदेश के चयनित ग्रामों में नस्ल सुधार पशु पोषण एवं स्वास्थ्य के आधार पर विकसित करते हुए ग्रामों के मध्य आदर्श एवं प्रेरणाप्रद बनाये हुए ‘’क्षीर धारा ग्राम योजना ‘ प्रारंभ की गई  है। उक्त योजना तीन वर्षों में चरणबद्ध तरीके से क्रियान्वित की जा कर योजना का प्रथम चरण का 30 जून 2026 अवधि तक संपन्न होगा।

 उप संचालक  पशु चिकित्सा सेवाएं  डॉ . राकेश सिसोदिया ने बताया कि इस योजना में ‘‘समृद्ध पशुपालक और समृद्ध वन सम्पदा’’ की अवधारणा पर पशुपालन विभाग तथा वन विभाग द्वारा विकास मॉडल के तौर पर वन क्षेत्रों, अभयारण्य, राष्ट्रीय उद्यानों की पांच किलोमीटर परिधि में स्थित ग्रामों को क्षीर धारा ग्राम के रूप में विकसित किया जायेगा। क्षीर धारा ग्राम योजना अंतर्गत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा की सामुदायिक जागरूकता, स्व सहायता समूहों का आर्थिक उन्नयन, निराश्रित गौवंश प्रबंधन आदि हेतु पशु पालन विभाग को सहयोग के साथ ग्राम पंचायत के पदाधिकारी भी लक्षित ग्राम में अपना योगदान देते हुए व्यापक प्रचार प्रसार, कार्यशाला व ग्राम पंचायतों की मासिक बैठकों में स्थायी एजेंडे में सम्मिलित कर योजना में प्रगति की समीक्षा की जावेगी।

किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के द्वारा क्षीर धारा ग्राम योजना अंतर्गत हरित चारा उत्पादन, प्राकृतिक खेती, जैविक खाद एवं बायोगैस प्रबंधन में विशेषज्ञता योजना में महत्वपूर्ण आधार बनेंगे। ग्राम स्तरीय सहकारी समितियों एवं कृषि उत्पादक संगठनों (FPOs) के माध्यम उन्नत किस्म के हरित चारा बीज किट चयनित क्षीर धारा ग्राम योजना पशु पालकों को उपलब्ध  कराए जाएंगे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture