हरदा में रबी फसल पर हुई धानुका एग्रीटेक मेगा किसान संगोष्ठी
19 नवंबर 2026, हरदा: हरदा में रबी फसल पर हुई धानुका एग्रीटेक मेगा किसान संगोष्ठी – धानुका एग्रीटेक लिमिटेड द्वारा, हरदा में मेगा किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें 20 से अधिक गांवों के 200 से अधिक किसानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का आयोजन धानुका के चैनल पार्टनर्स साईं एग्रो एजेंसी, हरदा एवं किसान सहकार, हरदा के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर कृषि विभाग के सहायक संचालक श्री अखिलेश पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में धानुका एग्रीटेक के नेशनल मार्केटिंग हेड श्री अनुपम पाल एवं सीनियर डीजीएम सेल्स श्री सुबोध कुमार गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण चना फसल में धानुका के उत्पाद जैनेट (Zanet), लस्टर (Lustre) एवं मायकोर सुपर (Mycore Super) को लेकर किसानों के बीच हुई चर्चा एवं उनके सकारात्मक खेत अनुभव रहे। किसानों ने जैनेट के उपयोग से उकठा रोग प्रबंधन, लस्टर से बेहतर फूल एवं फल-फली बनने तथा मायकोर सुपर से जड़ों के बेहतर विकास एवं फसल के तनाव प्रबंधन से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।
तकनीकी सत्र में श्री सुबोध कुमार गुप्ता ने रबी फसलों, विशेषकर चना, गेहूं एवं प्याज के वैज्ञानिक प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विटावैक्स पावर द्वारा बीज उपचार के महत्व के साथ-साथ मायकोर सुपर, इम्प्लोड, जैनेट एवं लस्टर की भूमिका एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
श्री अनुपम पाल ने धानुका एग्रीटेक की किसान-केंद्रित सोच, आधुनिक कृषि तकनीकों एवं बेहतर कृषि समाधानों के प्रति प्रतिबद्धता साझा की।
धानुका के ASM श्री रामशंकर विश्वकर्मा द्वारा अतिथियों एवं किसानों का स्वागत किया गया ।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


