Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मशीनों की एक्ज़ीबिशन में आज उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा आएंगे

07 फरवरी 2026, इंदौर: मशीनों की एक्ज़ीबिशन में आज उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा आएंगे – “ऑल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन” के तत्वावधान में दाल, अनाज की अति आधुनिक मशीनरी की एक्ज़ीबिशन ग्रेनेक्स इंडिया की तीन दिवसीय एक्ज़ीबिशन में आज 07 फरवरी को सुबह 11 बजे उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा आएंगे।

यह जानकारी देते हुए ऑल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरेश अग्रवाल ने अपनी प्रैस विज्ञप्ति में बताया कि  श्री स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर नेमावर रोड़ चौराहा बायपास, नायता मुंडला,  इंदौर पर आयोजित दाल, अनाज की अति आधुनिक मशीनरी की एक्ज़ीबिशन ग्रेनेक्स इंडिया की तीन दिवसीय एक्ज़ीबिशन में मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री   श्री जगदीश देवड़ा  दाल मिलर्स, व्यापारियों और एक्ज़ीबिशन में सम्मिलित कंपनियों के प्रतिनिधियों से मिलेंगे|

ऑल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन के तत्वावधान में दाल और सभी प्रकार की दाल, खाद्यान्नों एवं मसालो के प्रसंस्करण की नवीनतम एवं आधुनिक टेक्नोलॉजी की मशीनरी की एक्ज़ीबिशन का यह अनूठा आयोजन हो रहा है| इस एक्ज़ीबिशन में 200 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मशीनरी निर्माता कंपनियाँ भाग ले रही हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें