राज्य कृषि समाचार (State News)

दतिया: ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के बीच पहुँचा प्रशासन

07 अप्रैल 2026, दतिया: दतिया: ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के बीच पहुँचा प्रशासन – जिले के विभिन्न क्षेत्रांे में विगत दिवस हुई ओलावृष्टि के बाद कलेक्टर श्री स्वपिन्ल वानखड़े के निर्देश पर राजस्व विभाग पूरी सक्रियता के साथ ओलावृष्टि से हुई क्षति का आंकलन करने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में उतर गया है। प्रशासनिक अमला किसानों की स्थिति का जायजा लेने और नुकसान का आकलन करने के लिए गांव-गांव पहुंच रहा है।

 कलेक्टर श्री वानखड़े के निर्देशानुसार एसडीएम सेवढ़ा तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी, सचिव तथा आरएईओ की संयुक्त टीमों ने प्रभावित क्षेत्रों में सर्वेक्षण कार्य शुरू कर दिया है। अधिकारी सीधे खेतों में पहुंचकर फसलों को हुए नुकसान का निरीक्षण कर रहे हैं और किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। ओलावृष्टि से कई क्षेत्रों में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। ऐसे में प्रशासन द्वारा त्वरित सर्वे कर राहत प्रकरण तैयार किए जा रहे हैं, ताकि प्रभावित किसानों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सर्वे कार्य पूरी पारदर्शिता और तेजी के साथ किया जाए तथा किसी भी पात्र किसान को राहत से वंचित न रखा जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं के तहत किसानों को हर संभव सहायता दिलाई जाएगी। प्रशासन की इस सक्रियता से किसानों में राहत की उम्मीद जगी है और वे सर्वे कार्य में सहयोग कर रहे हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements