राज्य कृषि समाचार (State News)

मप्र में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से हुआ नुकसान

10 मार्च 2022, इंदौर । मप्र में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से हुआ नुकसान मौसम के बदले मिजाज से मप्र में जो बेमौसम बारिश हो रही है, उसने अब पश्चिमी के साथ पूर्वी मप्र को भी अपने घेरे में ले लिया है। मौसम केंद्र भोपाल  द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मंदसौर जिले के धुंधड़का में सर्वाधिक 84 मिमी वर्षा हुई है। मंदसौर,रतलाम,नीमच ,राजगढ़ ,अगर और गुना जिलों में ओले गिरने की खबर है। वहीं पश्चिमी मप्र के कई जिलों में न्यूनतम 18  से लेकर 56 किमी /घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने से कई पेड़ गिर गए और झोपड़ियों को क्षति पहुंची है। इस बेमौसम बारिश ने रबी फसल को बहुत नुकसान पहुँचाया है। मौसम केंद्र ने अगले 24 घंटे में भिंड, मुरैना, नीमच। मंदसौर और छिंदवाड़ा जिलों में हल्की वर्षा गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ने और तेज़ हवाएं चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।  पिछले 24 घंटों में राज्य में हुई वर्षा के आंकड़े इस प्रकार हैं –
     
पश्चिमी मध्य प्रदेश -मंदसौर (धुंधड़का – 84, मल्हारगढ़ – 21, सुवासरा – 8.1, सीतामऊ – 16.4, शामगढ़ – 8.4, सिटी – 2, गरोठ – 1.2),उज्जैन (खाचरौद – 18, नागदा – 8, बड़नगर – 6, झार्ड़ा – 4, महिदपुर – 3, तराना – 3, ता.मं. वेधशाला – 2, सिटी – 1),रतलाम (सैलाना – 15, सिटी – 8, ताल – 6, आलोट – 4, पिपलौदा – 2, रावटी – 1),गुना (केवीके  – 12, राघौगढ़ – 11, आरोन – 10, कुम्भराज – 8, सिटी ईस्ट  – 2.7, सिटी वेस्ट – 2.5, बमोरी – 2),शिवपुरी (सिटी – 9, करैरा – 4, पिपरसमा केवीके  – 4, पिछोर – 3),राजगढ़ (पचौर – 7, खिलचीपुर – 3, ब्यावरा – 2.2, जीरापुर – 2, नरसिंहगढ़ – 2, सिटी – 1, केवीके – 0.5),अशोकनगर (आंवरी केवीके – 6, सिटी – 5, चंदेरी – 4, ईसागढ़ – 1),विदिशा (कुरवाई एआरजी  – 2), श्योपुर कलां (कराहल एआरजी  – 1, वीरपुर – ट्रेस ), नीमच (ट्रेस ),भोपाल (सिटी – ट्रेस , बैरसिया – ट्रेस ),रायसेन (गौहरगंज -ट्रेस  बेगमगंज – ट्रेस ), मुरैना  (सबलगढ़ – ट्रेस ) की गई।

पूर्वी मध्य प्रदेश – छतरपुर (बक्स्वाहा – 4.4, मऊ सहानिया केवीके  – 2, नौगांव – 1), सागर (सिटी – 1.2, बंडा – 0.2, गढ़कोटा – 0.2),दमोह (पथरिया – 1, मड़ियाहार केवीके – 0.5) मिमी , टीकमगढ़ (ट्रेस ), निवाड़ी (ट्रेस ),खजुराहो (0.2)मिमी , ओरछा (ट्रेस )की गई। मंदसौर जिले के धुंधड़का,सीतामऊ ,दलौदा रतलाम जिले के सैलाना,धामनोद ,बोडिना,नीमच जिले के जावद और मनासा, राजगढ़ जिले के हिनौती ,सारंगपुर ,छिपाहेड़ा, लिमाचौहान , आगर जिले के सुसनेर और गुना जिले के बमोरी में ओले गिरे हैं।

महत्वपूर्ण खबर: मल्टीप्लेक्स की डीलर्स मीटिंग संपन्न, नया उत्पाद हुआ लांच

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement