Advertisement8
Advertisement
राज्य कृषि समाचार (State News)किसानों की सफलता की कहानी (Farmer Success Story)

फसल विविधिकरण से बदली किस्मत: किसान ने 2 एकड़ में बरबट्टी-खीरे की खेती से कमाया 2.7 लाख का मुनाफा, जानिए कैसे

09 अक्टूबर 2025, रायपुर: फसल विविधिकरण से बदली किस्मत: किसान ने 2 एकड़ में बरबट्टी-खीरे की खेती से कमाया 2.7 लाख का मुनाफा, जानिए कैसे – कहते हैं कडी मेहनत, लगन और सही दिशा में किया गया प्रयास हर मुश्किल को आसान बना देता है। इसी बात को सच कर दिखाया है रायगढ जिले के खरसिया विकासखंड के ग्राम बाह्मनपाली के प्रगतिशील किसान राज कुमार साहू ने। उन्होंने पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर बरबट्टी और खीरा जैसी नकदी फसलों को अपनाया और सीमित संसाधनों के बावजूद आर्थिक आत्मनिर्भरता हासिल की।

किसान साहू ने उद्यान विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन, उन्नत बीज, संतुलित खाद और समय पर सिंचाई के कारण अपने खेत के एक एकड़ क्षेत्र में बरबट्टी की खेती की और प्रति एकड़ 100 क्विंटल का उत्पादन प्राप्त किया। बरबट्टी का बाजार मूल्य 35 रु. प्रति किलो रहा। प्रति एकड़ 2 लाख रूपए की लागत आने के बाद भी उन्होंने 1 एक लाख 50 हजार रूपए का शुद्ध लाभ कमाया।

Advertisement
Advertisement

बरबट्टी के साथ साहू ने एक एकड़ में खीरा की भी खेती की। समय पर जैविक खाद और उचित सिंचाई व्यवस्था के कारण प्रति एकड़ 120 क्विंटल उत्पादन मिला। खीरा का बाजार मूल्य 20 रु. प्रति किलो रहा। लागत लगभग एक लाख रूपए आने के बाद, उन्हें एक लाख 20 हजार रूपए का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ। बरबट्टी और खीरा दोनों फसलों से साहू ने केवल दो एकड़ भूमि में 2 लाख 70 हजार रूपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया। यह उनके दूरदर्शिता, परिश्रम और कृषि के प्रति समर्पण का परिणाम है। किसान राज कुमार साहू का मानना है कि आज के समय में फसल विविधिकरण और उच्च मूल्य वाली फसलें अपनाना आवश्यक है, उनकी सफलता से प्रभावित होकर आसपास के किसान भी नकदी फसलों की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement