राज्य कृषि समाचार (State News)

कपास उत्पादन 354 लाख गांठ से अधिक होने का अनुमान

मुंबई। अक्टूबर 2019 से शुरू हुए सीजन में 31 दिसंबर तक 10 लाख गांठ कपास का निर्यात हुआ है जबकि इस अवधि में लगभग 6.50 लाख गांठ का आयात भी किया जा चुका है। फसल सीजन 2019-20 में कपास का उत्पादन 13.62 फीसदी बढ़कर 354.50 लाख गांठ होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसईए) के दूसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार कपास का उत्पादन 354.50 लाख गांठ होने का है जो कि पिछले साल के 312 लाख गांठ (एक गांठ-170 किलो) से ज्यादा है। पहली अक्टूबर से 31 दिसंबर तक उत्पादक मंडियों में 125.89 लाख गांठ कपास की आवक हो चुकी है। उत्पादन अनुमान ज्यादा होने के कारण यार्न मिलों की मांग कमजोर है, मंडियों में कपास के भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से नीचे चल रहे हैं। मंडियो में कपास के भाव 4,500 से 5,200 रुपए प्रति क्विंटल है, चालू सीजन के लिए कपास का एमएसपी 5,250-5,550 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है। सीएआई के अनुसार चालू फसल सीजन में 42 लाख गांठ कपास के निर्यात का अनुमान है जो कि पिछले साल के लगभग बराबर ही है। कपास आयात चालू सीजन में घटकर 25 लाख गांठ ही होने का अनुमान है, पिछले साल 32 लाख गांठ कपास का निर्यात हुआ था। सीएबी ने सीजन 2019-20 में देश में कपास का उत्पादन 360 लाख गांठ होने का अनुमान जारी किया है, कृषि मंत्रालय के पहले आरंभिक अनुमान के अनुसार 322.67 लाख गांठ कपास के उत्पादन का अनुमान है।

Advertisements
Advertisement5
Advertisement