Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

दतिया में सहकारिता संगोष्ठी संपन्न

25 नवंबर 2025, दतिया: दतिया में सहकारिता संगोष्ठी संपन्न – कृषक भारती कॉपरेटिव लिमिटेड दतिया द्वारा सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत 14 नवम्बर से 20 नवम्बर तक सहकारिता संगोष्ठी का आयोजन जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दतिया में किया गया। इस दौरान डॉ. राजीव कुमार, उप महाप्रबंधक कृभको भोपाल, श्री राजीव वशिष्ट डीडीए दतिया, श्री अखिलेश शुक्ला एआरसीएस, श्री भानु खरे महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दतिया, श्री नरेन्द्र परमार जिला विपणन अधिकारी सहित सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

संगोष्ठी के दौरान कृभकों की विपणन गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कृभको द्वारा प्रत्येक वर्ष समितियों को दिए जाने वाले लाभांश, कृभको के उत्पाद, सिटी कम्पोस्ट, माइकों राजा, तरल जैव उर्वरक उपयोग के विषय में बताया गया। इस दौरान सहकारी समितियों को सशक्त बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत श्री वीरेन्द्र सिंह यादव कृभको दतिया द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile