Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित

17 मार्च 2025, नरसिंहपुर: समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित – राज्य शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार रबी विपणन मौसम 2025- 26 में समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से गेहूं उपार्जन का कार्य 15 मार्च से 5 मई 2025 तक किया जायेगा। इस सिलसिले में कलेक्टर ने समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से गेहूं उपार्जन कार्य के सुचारू रूप से संचालन के लिए जिले में किसानों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए उपार्जन अवधि के दौरान संस्थाओं/ कृषकों को आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है।

यह नियंत्रण कक्ष जिला प्रबंधक मप्र स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन कार्यालय नरसिंहपुर में, जिसका मोबाइल नम्बर 9340226174 और महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के नरसिंहपुर स्थित कार्यालय में जिसका मोबाइल नंबर 9425327470 है, में बनाया गया है।

जारी आदेश के अनुसार जिले के कृषक एवं पंजीयन संस्था पंजीयन संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उपरोक्त दूरभाष पर प्रात: 10.30 बजे से सायं 6 बजे तक सम्पर्क कर समस्या का त्वरित निराकरण कर सकते हैं। दोनों विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाएं, जो एक रजिस्टर संधारित करेगा। रजिस्टर में प्रतिदिन संपर्क करने वाले किसानों का नाम, पता, मोबाइल नंबर, समस्या का विवरण तथा क्या निराकरण किया दर्ज करेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com