मध्यप्रदेश विधानसभा में ‘संविधान दिवस’ 26 नवंबर को
मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि होंगे, विधानसभा अध्यक्ष करेंगे अध्यक्षता
24 नवंबर 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा में ‘संविधान दिवस’ 26 नवंबर को – मध्यप्रदेश विधानसभा में 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर समारोह की अध्यक्षता करेंगे। संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
समारोह की शुरुआत सुबह 11 बजे विधानसभा परिसर में गेट नंबर पांच के पास स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ होगी। इसके बाद संविधान गैलरी का उद्घाटन किया जाएगा। इस गैलरी में संविधान सभा के समूह चित्र के साथ संविधान निर्माण में मध्यप्रदेश के योगदान को दर्शाने वाली तस्वीरें प्रदर्शित की जाएंगी। विधानसभा के सेंट्रल हॉल में भारतीय संविधान पर आधारित विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
इस दौरान भारतीय संविधान के पहले पृष्ठ पर बने अशोक स्तंभ का चित्र बनाने वाले स्वर्गीय दीनानाथ भार्गव के पुत्र का सम्मान किया जाएगा।मुख्य कार्यक्रम दोपहर 12 बजे समिति कक्ष क्रमांक-1 में होगा। इसमें विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराएंगे। इस अवसर पर विधानसभा की पत्रिका ‘विधायिनी’ के संविधान विशेषांक का विमोचन भी किया जाएगा।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


