Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कलेक्टर पहुंचे खाद-बीज दुकान पर

1 जुलाई 2022, झाबुआ । कलेक्टर पहुंचे खाद-बीज दुकान पर –  गुणवत्ता युक्त कृषि आदान किसानों को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभाग कोई भी कमी नहीं होने दे रहा है जिले में इसके उद्देश्यों की पूर्ति के लिए किए जा रहे कार्यों का कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने रामा में स्थित श्री राम एग्रो एजेंसी कृषि सेवा केंद्र में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने केंद्र के संचालक श्री संतोष कुमार राठौर के विक्रय संबंधी दस्तावेजों का अवलोकन किया। इस दौरान सामान्य अनियमितताएं पाए जाने पर उनमें सुधार की हिदायत दी गई।

निरीक्षण के समय परियोजना संचालक आत्मा श्री जीएस त्रिवेदी, कृषि आदान निरीक्षक श्री मुकेश झणिया, विकास खंड कृषि अधिकारी श्री ज्वाला सिंह सिंगाड भी साथ थे। जिले के उपसंचालक कृषि श्री नगीन सिंह रावत के निर्देशानुसार सभी विकासखंडों के कृषि अधिकारी अनाधिकृत, गुणवत्ताहीन कृषि आदान का भंडारण एवं विक्रय रोकने के लिए निजी संस्थाओं की नियमित जांच कर रहे हैं।

महत्वपूर्ण खबर: किसानों को प्रोत्साहित करने हेतु वीडियो प्रतियोगिता आयोजित

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile