Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बॉयोमास बनाने वाली इकाइयों का कलेक्टर ने किया अवलोकन

पराली के सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल निष्पादन की संभावनाएं

14 फ़रवरी 2025, इंदौर: बॉयोमास बनाने वाली इकाइयों का कलेक्टर ने किया अवलोकन – कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने इंदौर जिले में पराली के सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल निष्पादन की संभावनाएं पता करने के मद्देनजर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का अवलोकन किया। यह  इकाइयां  बॉयोमास ईंधन और सीएनजी उत्पादन संबंधित है। उन्होंने इन इकाइयों में इंदौर जिले में पराली (नरवाई) के सुरक्षित निष्पादन के संबंध में संभावनाएं पता की। उन्होंने कहा कि इन इकाइयों में कृषि अवशेषों के निष्पादन की बेहतर संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि अगर सभी कृषक इन इकाइयों में अपने कृषि अवशेष देंगे तो नरवाई का बेहतर उपयोग होगा और पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तथा किसानों को भी दोहरा लाभ मिलेगा। उनकी आय में भी वृद्धि होगी।

कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने अपने भ्रमण की शुरुआत डकाच्या में निर्माणाधीन रिलायंस बॉयो एनर्जी प्लांट के अवलोकन के साथ की। उन्होंने यहां प्लांट के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। बताया गया कि यह प्लांट मार्च माह में बनकर तैयार हो जाएगा। इस प्लांट में बॉयोमास ईंधन बनेगा। यह बॉयोमास कृषकों से क्रय किया जाएगा। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने कहा कि इस प्लांट में इंदौर जिले के कृषि अवशेषों(पराली) का भरपूर उपयोग किया जाए। इससे पराली जलाने की कुप्रथा रुकेगी। किसानों को दोहरा लाभ होगा। जहां एक और उनकी उपज का मूल्य तो मिलेगा ही पराली का भी दाम मिलेगा। पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा। उन्होंने इस प्लांट में  गेहूं की पराली के उपयोग के संबंध में भी प्लांट के अधिकारियों से चर्चा की। साथ ही उन्होंने कहा कि इस प्लांट में नगर निगम और जिले की ग्राम पंचायतों से निकलने वाले बॉयोमास का भी उपयोग किया जा सकता है। इसी तरह उन्होंने तिल्लौर में बॉयोमास से बनने वाले पैलेट्स और ब्रिकेट्स की औद्योगिक इकाई ममलेश्वर प्लांट को भी देखा। यहां भी बॉयोमास से पैलेट्स और ब्रिकेट्स का निर्माण किया जा रहा है। यहां भी पराली (नरवाई) के सुरक्षित निष्पादन के संबंध में संभावनाएं पता की।

इसी तरह उन्होंने तिल्लौर में ही राज्य शासन के उद्यानिकी विभाग के सहयोग से संचालित आलू चिप्स निर्माण इकाई श्रुति स्नेक्स प्राईवेट लिमिटेड के प्लांट का अवलोकन किया। उन्होंने उत्पादन की प्रक्रिया को भी देखा और सराहना की। इसके पश्चात वे ग्राम बिहाडिया में एक प्रगतिशील किसान नन्द किशोर यादव के खेत भी पहुँचे। यहां उन्होंने पॉलीहाउस में की जा रही गुलाब की खेती को देखा। उन्होंने कहा कि यह एक लाभदायक खेती है। इस तरह की खेती को जिले में बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके बाद वे सनावदिया ग्राम में समाजसेवी जनक पलटा से मिलने पहुँचे। यहां उन्होंने सुश्री जनक पलटा द्वारा किये जा रहे कार्यों और नवाचार को देखा। इस दौरान उनके साथ उपसंचालक कृषि श्री एस.एस. राजपूत सहित अन्य अधिकारी भी थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com