राज्य कृषि समाचार (State News)

सीएम योगी ने कहा-नकली खाद बेचने वालों को नहीं बख्शा जाएगा

20 दिसंबर 2025, भोपाल: सीएम योगी ने कहा-नकली खाद बेचने वालों को नहीं बख्शा जाएगा – यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ नकली या मिलावटी खाद बेचने वालों के खिलाफ एक्शन में है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा है कि नकली  खाद बेचने वालों को नहीं बख्शा जाएगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्च स्तरीय बैठक में प्रदेश में खाद की समुचित उपलब्धता और सुचारू वितरण के संबंध में सख़्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मिलावटी अथवा नकली खाद बेचने वालों और कालाबाजारी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे तत्वों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एन.एस.ए.) के तहत कठोर कार्यवाही की जाएगी। यदि खाद के संबंध में अन्नदाता किसान को कोई भी समस्या हुई तो जवाबदेही तय होगी और दोषी चाहे किसी भी स्तर का हो, उस पर कार्यवाही की जाएगी।  मुख्यमंत्री ने सहकारिता और कृषि मंत्री को प्रतिदिन खाद की उपलब्धता और वितरण की स्थिति की समीक्षा करने के लिए कहा। मुख्यमंत्री कार्यालय से हर जनपद में सीधी निगरानी रखी जाएगी और खाद वितरण में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी स्वयं खाद की दुकानों और समितियों का आकस्मिक निरीक्षण करें। ओवर रेटिंग किसी भी दशा में ना हो और खाद समितियां निर्धारित अवधि के अनुसार अनिवार्य रूप से खुली रहें। किसानों को डीएपी, यूरिया और पोटाश केवल तय सरकारी दरों पर ही उपलब्ध कराया जाए। जहाँ भी गड़बड़ी पाई जाए, वहाँ तत्काल जवाबदेही तय की जाए।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements