Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बेड़िया में मिर्च स्टेकहोल्डर मीट का आयोजन

06 फरवरी 2023, खरगोन: बेड़िया में मिर्च स्टेकहोल्डर मीट का आयोजन – स्पाइस बोर्ड के प्रादेशिक कार्यालय गुना द्वारा गत दिनों को बेड़िया मंडी के सभागार में मिर्च फसल के लिए स्टेकहोल्डर मीट का आयोजन किया गया । मीट में धनिया उत्पादक किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडी सचिव श्री राधेश्याम द्वारा किया गया। स्पाइस बोर्ड के निर्यात संवर्धन अधिकारी श्री आशीष जैसवाल ने स्पाइस बोर्ड के उद्देश्य को बताया व मिर्च के निर्यात की संभावना व निर्यातक होने के प्रक्रिया बताई। साथ ही भारत से सबसे ज्यादा मिर्च का निर्यात किया जाता है और सबसे बड़ा आयातक देश चाइना है। इसके साथ ही मिर्च के वैल्यू एडेड तकनीकियों को प्रयोग कर लाभ लेने का आग्रह किया।

स्पाइस बोर्ड प्रभारी अधिकारी व वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री भारत गुडदे ने मिर्च के गुणवत्तापूर्ण उत्पादन के लिए किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि अगर मिर्च से अधिक लाभ लेना हो तो उसकी गुणवत्ता को ध्यान में रखना अति आवश्यक है। मिर्च के खेती में केमिकल का कम से कम प्रयोग करने का आग्रह किया। मिर्च की गुणवत्ता की टेस्टिंग निर्यात के लिए स्पाइस बोर्ड की लैब में होता है। इस कार्यक्रम में किसानों व व्यापारियों ने भी अपने-अपने मत व्यक्त किए। कार्यक्रम में बनारस व ग्वालियर के निर्यातकों ने अपनी मांग सबके साथ साझा की और किसानों व समस्त उत्पादक संगठनों एफपीओ से मिर्च खरीदने का आश्वासन दिया। खरगोन से श्री भानु प्रताप नायक (आईआईएम अहमदाबाद) ने मिर्च उत्पादन व निर्यात के लिए शासन के प्रयासों से हितधारकों को अवगत कराया।

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (04 फरवरी 2023 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें