राज्य कृषि समाचार (State News)

आकस्मिक निरीक्षण के दौरान समितियों के बिल भी देखें मुख्यमंत्री – डॉ कौशिक

नए ऋणी किसानों के गेहूं बिल से काटी जा रही है राशि

30 अप्रैल 2026, इंदौरआकस्मिक निरीक्षण के दौरान समितियों के बिल भी देखें मुख्यमंत्री – डॉ कौशिक – ग्राम अजडावदा, तहसील बड़नगर, जिला उज्जैन के प्रगतिशील किसान ,पूर्व प्रदेश महामंत्री सहकारिता प्रकोष्ठ , भाजपा मप्र एवं कृषि कर्मण अवार्ड से सम्मानित डॉ योगेंद्र कौशिक ने मुख्यमंत्री डॉ  मोहन यादव के द्वारा गेहूं उपार्जन केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्णय  पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री  से आग्रह किया कि आकस्मिक निरीक्षण के दौरान वे  समितियों के बिल भी देखें और उस संस्था के समिति प्रबंधक से पूछें कि यह किसान मार्च 2026 में ड्यू है या ओवरड्यू है ?  
 
डॉ कौशिक ने बताया कि सेवा सहकारी संस्थाओं में जिन किसानों ने मार्च 2026 में अपना खाता जमा खर्च कर लिया था और जो नया ऋण है उसकी  किस्त की ड्यू डेट 15 मई 2026 है, उन किसानों की राशि अभी जो गेहूं के बिल बन रहे हैं ,उसमें से काट रहे हैं, जो किसानों के साथ अन्याय है। 15 मई 2026 ड्यू डेट की आज काटी गई राशि  के दो-.ढाई महीने के ब्याज का जिम्मेदार कौन है ? कई किसानों के यहां  शादियां  हैं , ऐसे में यह राशि काटना सरासर गलत ही नहीं अन्याय की  श्रेणी में आता है ।अगर किसान मार्च 2026 में ओवरड्यू हो गया था तो उसकी राशि काट सकते हो ,लेकिन सब किसान की  राशि  काटना तो सरासर अन्याय है । कृपया  इस पर भी चिंतन करें  ।  आकस्मिक निरीक्षण  के दौरान  मुख्यमंत्री  जी किसानों से चर्चा  करें और सोसायटी में बने बिल भी देखें  । उज्जैन जिले की  सोसाइटियां भी किसानों से राशि काट रही हैं। मुख्यमंत्री से अनुरोध है कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, उज्जैन के  एमडी से  चर्चा कर  इस अन्याय को बंद  करवाएं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture