Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मुख्यमंत्री ने पराली समस्या से निपटने के लिए आठ सूत्रीय एजेंडा किया तैयार

01 नवम्बर 2022, चंडीगढ़: मुख्यमंत्री ने पराली समस्या से निपटने के लिए आठ सूत्रीय एजेंडा किया तैयार – पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में पराली जलाने की समस्या से निपटने के लिए आठ नुक्ते वाली योजना तैयार की है।  

पराली जलाने के विरुद्ध मुहिम का नेतृत्व कर रहे मुख्यमंत्री ने इस रुझान को रोकने के लिए सभी जिलों में किए जा रहे प्रयासों का निजी तौर पर जायज़ा लेने का फ़ैसला किया है और उन्होंने अधिकारियों को इस योजना को मिशन के रूप में लेते हुए नतीजामुखी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना के हिस्से के तौर पर राज्य सरकार ने हाल ही में पराली के खेतों में निपटारे के लिए 30,000 मशीनें बाँटी हैं, जिससे ऐसी मशीनों की कुल संख्या 1.2 लाख हो गई है। भगवंत मान ने आगे बताया कि कृषि विभाग द्वारा राज्य के सभी किसानों को गाँव-वार सीआरएम मशीन की किस्म और मालिकों के संपर्क नंबर दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पराली जलाने के विरुद्ध राज्य भर में मुहिम शुरु की गई है। उन्होंने कहा कि पराली जलाने की समस्या के विरुद्ध लोगों को जागरूक करने के लिए विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में बैठकें, गुरुद्वारों से घोषनाएँ, सरपंचों, किसान संगठनों और अन्यों के साथ बैठकें की जा रही हैं। भगवंत मान ने कहा कि इसी तरह पराली जलाने के ख़तरनाक रुझान संबंधी लोगों को जागरूक करने की मुहिम में स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग को व्यापक रूप से शामिल होने को सुनिश्चित बनाया जा रहा है।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: आज का सरसों मंडी रेट (31 अक्टूबर 2022 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )