राज्य कृषि समाचार (State News)

छिंदवाड़ा हॉर्टिकल्चर प्रीमियर लीग का हुआ आयोजन

15 फरवरी 2026, छिन्दवाड़ा: छिंदवाड़ा हॉर्टिकल्चर प्रीमियर लीग का हुआ आयोजन – उद्यानिकी महाविद्यालय छिंदवाड़ा में अधिष्ठाता डॉ. आर.सी. शर्मा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों द्वारा “छिंदवाड़ा हॉर्टिकल्चर प्रीमियर लीग” का भव्य आयोजन 7 से 12 फरवरी तक किया गया। इस इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में चार टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में शामिल टीमों में साइलेंट स्ट्रिकर कप्तान श्री रोहित ठाकुर, लीजेंड किलर कप्तान श्री निखिल कोराव, राउडी बॉयस कप्तान श्री दीपक विनारे एवं एग्रो वेरियास कप्तान श्री मयंक मनेश्वर शामिल थे। सभी टीमों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए प्रतियोगिता को रोमांचक बनाया।

सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद फाइनल मैच राउडी बॉयस और एग्रो वेरियास के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबला अत्यंत रोमांचक रहा, जिसमें दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। अंततः एग्रो वेरियास ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की और ट्रॉफी अपने नाम की।  इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस टूर्नामेंट के माध्यम से छात्रों में खेल भावना, एकता और नेतृत्व क्षमता का विकास हुआ। यह आयोजन महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय रहा।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements