छिंदवाड़ा: एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना का लाभ लें किसान, ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
20 सितंबर 2026, छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा: एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना का लाभ लें किसान, ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित – मध्यप्रदेश के उद्यानिकी विभाग की एकीकृत बागवानी विकास मिशन (एमआईडीएच) योजना के अंतर्गत विभिन्न घटकों में लाभ लेने के लिए छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के किसानों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उप संचालक उद्यान एम.एल. उइके ने बताया कि एकीकृत बागवानी विकास मिशन (एमआईडीएच) के अंतर्गत नवीन बगीचों की स्थापना, स्ट्रॉबेरी रोपण, सब्जी क्षेत्र विस्तार, मसाला क्षेत्र विस्तार, बागवानी में यंत्रीकरण के अंतर्गत पावर टिलर, पावर नैपसेक स्प्रे पंप, छोटा ट्रैक्टर, मल्चिंग, फुटबंच, ओपन पॉलिनेटेड सब्जी/प्याज क्षेत्र विस्तार योजना, जीर्णोद्धार/जीर्णशीर्ण के अंतर्गत मृत पुराने पौधों को बदलना, टॉपवर्किंग एवं पोषक तत्वों के प्रबंधन के अंतर्गत आईपीएम आदि घटकों में किसान लाभ ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के इच्छुक हितग्राही विभाग के पोर्टल MFSTS पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए एक पासपोर्ट फोटो, खसरा किश्तबंदी, बैंक पासबुक तथा अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के किसानों के लिए जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रति आवश्यक होगी। किसानों से योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की गई है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

