राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़: रायपुर में राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन और संगोष्ठी 29-30 अगस्त को

24 अगस्त 2024, रायपुर: छत्तीसगढ़: रायपुर में राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन और संगोष्ठी 29-30 अगस्त को – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय 29 और 30 अगस्त को कृषि अभियंताओं के 36वें राष्ट्रीय सम्मेलन और संगोष्ठी का आयोजन करने जा रहा है। इस दो दिवसीय संगोष्ठी का मुख्य विषय “सतत विकास के लिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार हेतु कृषि अभियंताओं का योगदान” है।

कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम के आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन से प्रदेश के कृषि क्षेत्र में नई दिशा और दृष्टिकोण मिलेंगे। आधुनिक कृषि तकनीकों और उत्पादन में वृद्धि के उपायों पर नई जानकारी साझा की जाएगी।

यह आयोजन इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजिनियर्स (इंडिया) छत्तीसगढ़ स्टेट सेंटर, रायपुर और स्वामी विवेकानंद कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कृषि अभियांत्रिकी संकाय, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

सम्मेलन और संगोष्ठी में कृषि के विकास से जुड़े बहुप्रासंगिक विषयों जैसे फार्म मशीनरी, कृषि प्रसंस्करण, गैर-पारंपरिक ऊर्जा स्रोत, और मिट्टी व जल संरक्षण पर विस्तृत चर्चा होगी। इस दौरान शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे, जिनमें प्रमुखता से कृषि मशीनीकरण, ड्रोन, रिमोट सेंसिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और आई.ओ.टी. जैसी अत्याधुनिक तकनीकों पर विचार विमर्श किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

इसके अलावा, जलवायु परिवर्तन और कृषि श्रमिकों की घटती उपलब्धता के संदर्भ में कृषि अभियंताओं की बढ़ती भूमिका और कस्टम हायरिंग में उद्यमिता विकास की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला जाएगा।

Advertisement
Advertisement

इस महत्वपूर्ण आयोजन में देशभर से अभियंता, उद्यमी, वैज्ञानिक, उद्योगपति, शोधकर्ता, प्रगतिशील किसान, और शैक्षणिक संस्थानों के विद्वान शामिल होंगे। वे किसानों की आय बढ़ाने के लिए रणनीतियों पर चर्चा करेंगे और इन्हें अंतिम रूप देंगे। कार्यक्रम के आयोजक सचिव और स्वामी विवेकानंद कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. विनय कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस सम्मेलन में देश के प्रमुख विशेषज्ञ और प्रतिष्ठित विद्वान शामिल होंगे, जिनमें इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजिनियर्स (इंडिया) के उपाध्यक्ष डॉ. नूतन दास, आई.आई.टी. खड़गपुर के पूर्व प्राध्यापक डॉ. बी.सी. मल, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, और अन्य विख्यात विशेषज्ञ शामिल हैं।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement