Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

 एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत कृषकों से आवेदन आमंत्रित

 23 नवम्बर 2022, खंडवा:  एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत कृषकों से आवेदन आमंत्रित – उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण अंतर्गत संचालित एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत इकाई स्थापित करने हेतु कृषकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं । इच्छुक कृषक विभागीय पोर्टल पर पर आवेदन कर सकते हैं।

उप संचालक उद्यानिकी श्री राजू बड़वाया ने बताया कि इस योजना अंतर्गत सब्जी क्षेत्र विस्तार, मसाला क्षेत्र विस्तार, पुष्प क्षेत्र विस्तार, फसलोत्तर प्रबंधन- पैक हाउस, प्याज भण्डार गृह 25 मैटिक टन, संरक्षित खेती-पॉली हाउस, शेडनेट हाउस, प्लास्टिक मल्चिंग, जैविक खेती, मधुमक्खी पालन, बागवानी यंत्रीकरण एवं राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत – प्लास्टिक लाईनिंग ऑफ फार्म पॉण्ड एवं निजी क्षेत्र में इकाई स्थापना एवं राज्य योजना-फलपौध रोपण वर्ष 2022-23 हेतु लक्ष्य प्राप्त हुए हैं ।

इच्छुक कृषक इस योजना का लाभ लेने हेतु विभागीय पोर्टल https://mpfsts.mp.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं । अधिक जानकारी के लिये कार्यालय उप संचालक उद्यान, जेल रोड़, सिविल लाईन्स, खण्डवा में एवं वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी, विकासखण्ड खण्डवा, छैगांवमाखन, पंधाना, पुनासा, खालवा, हरसूद एवं बलडी से संपर्क कर सकते हैं ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (19 नवम्बर 2022 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )